जल्द शुरू करें सदर अस्पताल में अल्ट्रासाउंड : डीडीसी

जल्द शुरू करें सदर अस्पताल में अल्ट्रासाउंड : डीडीसी
मधेपुरा. उप विकास आयुक्त अनिल बसाक ने बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक की. डीडीसी ने सिविल सर्जन को प्रथम तिमाही में पंजीकरण, पूर्ण टीकाकरण, संस्थागत प्रसव तथा ओपीडी में कम उपलब्धि प्राप्त करने वाले स्वास्थ्य संस्थानों से स्पष्टीकरण पूछने के लिए निदेशित किया गया. डीडीसी ने सीएस को सदर अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की सेवा आरंभ करवाने को कहा. डीडीसी ने कार्य में लापरवाही बरतने वाले चिकित्सकों का वेतन स्थगित करने को कहा. डीडीसी ने सदर अस्पताल के उपाधीक्षक व सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को चिकित्सक व कर्मियों का बायोमैट्रिक से हाजरी बनाने का निर्देश दिया. डीडीसी ने सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को एक सप्ताह के अंदर आरसीएच पोर्टल पर सभी लंबित डाटा इंट्री करवाने का निर्देश दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By कुमार आशीष
कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










