मंदिर से सोलर प्लेट बैट्री व घंटी की चोरी, श्रद्धालुओं में आक्रोश
Updated at : 12 Oct 2025 7:42 PM (IST)
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के रामपुर वार्ड छह स्थित महावीर मंदिर व सार्वजनिक दुर्गा स्थान से चोरों ने शुक्रवार रात सोलर प्लेट की आठ बैटरियां और करीब 18 हजार रुपये मूल्य की दो घंटियाें की चोरी कर ली.
विज्ञापन
मुरलीगंज.
थाना क्षेत्र के रामपुर वार्ड छह स्थित महावीर मंदिर व सार्वजनिक दुर्गा स्थान से चोरों ने शुक्रवार रात सोलर प्लेट की आठ बैटरियां और करीब 18 हजार रुपये मूल्य की दो घंटियाें की चोरी कर ली. घटना से श्रद्धालुओं में आक्रोश है. महावीर मंदिर समिति के अध्यक्ष मनीष कुमार झा ने बताया कि क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं. पिछले महीने भी मंदिर परिसर में चोरी हुई थी. समिति ने मुरलीगंज थाना में आवेदन देकर अज्ञात चोरों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




