उदा चौक पर मिठाई की दुकान में लगी आग, छह दुकानें जली, लाखों की क्षति

उदा चौक पर मिठाई की दुकान में लगी आग, छह दुकानें जली, लाखों की क्षति
उदाकिशुनगंज . थाना क्षेत्र अंतर्गत उदा चौक पर सोमवार को एक मिठाई दुकान में चूल्हे की चिंगारी से आग लग गयी, जिससे छह दुकानें जल गयी. आग लगने से लगभग पांच लाख से अधिक के सामान जल गया. लोगों ने इसकी जानकारी अग्निशामक पदाधिकारी हरेंद्र राय को दी. सूचना पाकर दमकल कर्मी घटनास्थल पर पहुंच कर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. तब तक छह दुकानें जल चुकी थी. इस अग्निकांड में मुन्ना साह, राजू मेहता, मिथुन कुमार, ओमप्रकाश मेहता, पन्नालाल महतो व मिथुन राम की दुकानें जल गयी. घटना के बाबत सीओ हरिनाथ राम ने बताया कि अग्निकांड की सूचना प्राप्त हुई है. जांच की जा रही है. आवासीय घर जलने पर पिड़ित परिवार को मुआवजा देने का प्रावधान है, लेकिन व्यवसायिक दुकानें जलने पर किसी भी प्रकार का सरकारी सहयोग करने का प्रावधान नहीं है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By कुमार आशीष
कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










