सिताब हत्याकांड – नामजद अभियुक्त गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

सिताब हत्याकांड – नामजद अभियुक्त गिरफ्तार

विज्ञापन

बिहारीगंज.

बिहारीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत मधुकरचक पंचायत में महादलित टोला जमीन विवाद में 11 जुलाई 2025 को सिताब ऋषिदेव की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी. इस हत्याकांड में 13 नामजद के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया था. इस मामले पूर्व में दो नामजद आरोप कैलाश यादव व नकूल यादव को गिरफ्तार किया गया था. थानाध्यक्ष कृष्णा कुमार सिंह ने बताया कि कांड संख्या 303/25 मामले में फरार चल रहे नामजद अभियुक्त को गुप्त सूचना पर रात्रि में पुलिस बलों के सहयोग से छापेमारी कर मधुकरचक पंचायत पकिलपार टोला निवासी मानिकचंद यादव के पुत्र सुमित कुमार यादव गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.. वही दूसरी ओर कांड संख्या 219/22 मामले में फरार चल रहे पूर्णिमा जिला जानकीनबर थाना क्षेत्र में छापेमारी कर विनोद दास के पुत्र जितेंद्र कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन