जातीय जनगणना व भूमि सर्वे में अनियमितताओं के खिलाफ सीएम के गांव से शुरू करेंगे हस्ताक्षर अभियान
Published by :Kumar Ashish
Published at :05 May 2025 6:55 PM (IST)
विज्ञापन

जातीय जनगणना व भूमि सर्वे में अनियमितताओं के खिलाफ सीएम के गांव से शुरू करेंगे हस्ताक्षर अभियान
विज्ञापन
मधेपुरा.
जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर 11 मई को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गांव कल्याण बीघा में जातीय जनगणना और भूमि सर्वे में हुई अनियमितताओं के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत करेंगे. इसको लेकर जन सुराज पार्टी की दरभंगा जिला इकाई ने प्रेसवार्ता किया. जन सुराज के जिलाध्यक्ष दीप नारायण यादव ने कहा कि 11 मई से जन सुराज के कार्यकर्ता 40 हजार से अधिक गांवों में जाएंगे और 2 महीनों में इन तीन विषयों पर एक करोड़ से अधिक लोगों का हस्ताक्षर लेकर 11 जुलाई को मुख्यमंत्री और राज्यपाल से मिलकर ज्ञापन देंगे. इस अभियान की शुरुआत प्रशांत किशोर 11 मई को मुख्यमंत्री के गांव कल्याण बिगहा से करेंगे.जिलाध्यक्ष दीप नारायण यादव ने आगे कहा कि बिहार में जातीय जनगणना के आंकड़े सात नवंबर 2023 को विधानसभा के पटल पर रखे गए थे. 22 नवंबर, 2023 को सरकार ने जाति जनगणना के आधार पर कुछ महत्वपूर्ण घोषणाएं की थी, लेकिन सरकार की घोषणाएं कभी जमीन पर लागू नहीं हुई. जन सुराज जातीय जनगणना रिपोर्ट में किए गये वादों एवं भूमि सर्वे हुई अनियमितताओं के खिलाफ सरकार से जवाब मांग रहा है.
मौके पर जिला उपाध्यक्ष गजेंद्र कुमार यादव, मुख्य विधानसभा प्रभारी रंजीत कुमार, जिला सचिव सह जिला विधानसभा प्रभारी अश्विनी कुमार आदि मौजूद थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




