श्रृंगी ऋषि सेवा फाउंडेशन ने जरुरतमंदों के बीच बांटा कंबल

Updated:
विज्ञापन
श्रृंगी ऋषि सेवा फाउंडेशन ने जरुरतमंदों के बीच बांटा कंबल

श्रृंगी ऋषि सेवा फाउंडेशन ने जरुरतमंदों के बीच बांटा कंबल

विज्ञापन

सिंहेश्वर. श्रृंगी ऋषि सेवा फाउंडेशन ने शिव गायत्री ऋषि कुटीर में मकर संक्रांति के अवसर पर जरूरतमंदों के बीच बुधवार को कंबल वितरण किया. फाउंडेशन के संस्थापक भाष्कर कुमार निखिल ने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा से एक सुखद अनुभूति का अहसास होता है. वहीं फाउंडेशन के मुख्य प्रबंधक सागर यादव ने कहा कि सामाजिक कार्यों में हमेशा अग्रणी भूमिका निभाने वाले फाउंडेशन रक्तदान व पर्यावरण संरक्षण के साथ जरुरतमंदों के बीच कंबल वितरण को एक अभियान के रूप में चला रहा है. फाउंडेशन के आनंद भगत और शोनू सरकार ने कहा कि कंबल का वितरण सभी के सहभागिता से किया जा रहा है. मौके पर शिव प्रसाद टेकरीवाल, विजय टेकरीवाल, आशीष टेकरीवाल, निलम टेकरीवाल, निधी टेकरीवाल, निशी टेकरीवाल, कोषाध्यक्ष मनीष आनंद, आनंद भगत,अनुज कुमार सिंह, प्रिंस यादव, रामविलास मोदी, बिट्टू चौरसिया, शोनू भगत, शोनू सरकार, आनंद कुमार, गोविंद कुमार आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन