मल्लिक टोला के पास साइड नहीं देने पर चलायी गोली, एक घायल

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मल्लिक टोला के पास साइड नहीं देने पर चलायी गोली, एक घायल

विज्ञापन

प्रतिनिधि, सिंहेश्वर. थाना क्षेत्र के मल्लिक टोला हीरो शोरूम के पास साइड नहीं देने पर बदमाशों ने ट्रैक्टर चालक पर गोली चला दी, जिससे वह घायल हो गया. घायल का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है. इस बाबत कुमारखंड थाना क्षेत्र के लक्ष्मीनियां निवासी सदानंद यादव का 19 वर्षीय पुत्र अमलेश कुमार ने पुलिस के समक्ष बयान में बताया कि वह ट्रैक्टर पर आलू लोड कर त्रिवेणीगंज से चला था.सिंहेश्वर थाना क्षेत्र अंतर्गत हीरो शोरूम के पास पहुंचा ,तो पीछे से बाइक पर सवार तीन लड़का आया और ट्रैक्टर को रोक दिया. ट्रैक्टर रोकने के बाद मारपीट करने लगा. मारपीट के क्रम में वह बोल रहा था कि साइड क्यों नहीं दे रहा था. इसके बाद मेरे द्वारा हल्ला करने पर एक युवक ने गोली चला दी. वहीं थानाध्यक्ष बिरेंद्र राम ने बताया कि घायल युवक का फर्द बयान ले लिया गया है. प्राथमिकी दर्ज जांच की जा रही है.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन