खेत बचाओ अभियान का शुभारंभ, प्राकृतिक खेती व संतुलित उर्वरक उपयोग को मिलेगा बढ़ावा

Author Raj Kumar
Updated:
विज्ञापन
खेत बचाओ अभियान का शुभारंभ, प्राकृतिक खेती व संतुलित उर्वरक उपयोग को मिलेगा बढ़ावा

खेत बचाओ अभियान का शुभारंभ, प्राकृतिक खेती व संतुलित उर्वरक उपयोग को मिलेगा बढ़ावा

विज्ञापन

जिले में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने और रासायनिक उर्वरकों के संतुलित उपयोग के प्रति किसानों को जागरूक बनाने के उद्देश्य से “खेत बचाओ अभियान ” की शुरुआत की गयी है. 25 जून तक चलने वाले इस अभियान के तहत जिले के सभी 13 प्रखंडों व चयनित पंचायतों में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे.

मधेपुरा़

कृषि निदेशक के निर्देशानुसार वित्तीय वर्ष 2026-27 की आत्मा योजना अंतर्गत संचालित राष्ट्रव्यापी “खेत बचाओ अभियान ” के तहत जिले में व्यापक जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया. अभियान के तहत जिले के सभी 13 प्रखंडों एवं चयनित पंचायतों में 25 जून तक किसानों को जागरूक किया जायेगा.

प्रखंड कृषि कार्यालय में आयोजित उद्घाटन कार्यक्रम में किसानों को प्राकृतिक खेती के लाभ, मृदा स्वास्थ्य संरक्षण तथा कृषि लागत में कमी लाने के उपायों की जानकारी दी गयी. अभियान का मुख्य उद्देश्य प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित करना, रासायनिक उर्वरकों के संतुलित एवं वैज्ञानिक उपयोग के प्रति किसानों को जागरूक बनाना तथा पर्यावरण-अनुकूल कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देना है.

अभियान के दौरान किसान संवाद, खेत प्रदर्शन, तकनीकी प्रशिक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे. इसके माध्यम से किसानों को आधुनिक एवं टिकाऊ कृषि तकनीकों की जानकारी दी जायेगी.

जिला कृषि पदाधिकारी-सह-परियोजना निदेशक रीतेश रंजन ने बताया कि कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों, कृषि विभाग के प्रसार कर्मियों एवं जिला स्तरीय पदाधिकारियों द्वारा किसानों को प्राकृतिक खेती तथा उर्वरकों के वैज्ञानिक उपयोग संबंधी प्रशिक्षण दिया जायेगा.

उन्होंने कहा कि यूरिया एवं डीएपी के अत्यधिक उपयोग को कम करने के लिए किसानों को एनपीके, एसएसपी, जैविक खाद, जैव उर्वरक, नैनो उर्वरक तथा सूक्ष्म पोषक तत्वों के उपयोग के प्रति प्रेरित किया जायेगा. इससे मिट्टी की उर्वरा शक्ति बनी रहेगी, उत्पादन लागत में कमी आयेगी तथा पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा.B

विज्ञापन
राजकुमार

लेखक के बारे में

By राजकुमार

राजकुमार प्रिंट माध्यम में 15 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. किशनगंज में काम कर रहे हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन