नोडल पदाधिकारी ने किसान रजिस्ट्री शिविर का लिया जायजा

Updated:
विज्ञापन
नोडल पदाधिकारी ने किसान रजिस्ट्री शिविर का लिया जायजा

नोडल पदाधिकारी ने किसान रजिस्ट्री शिविर का लिया जायजा

विज्ञापन

कुमारखंड.

प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में आयोजित किसान रजिस्ट्री शिविर का नोडल पदाधिकारी दीपक कुमार ने शनिवार को जायजा लिया. नोडल पदाधिकारी ने बताया कि किसान रजिस्ट्री शिविर छह से 21 जनवरी 2026 तक प्रखंड की सभी 21 पंचायतों में एक साथ आयोजित किया जा रहा है. इस शिविर का मुख्य उद्देश्य प्रखंड के अधिक से अधिक किसानों का पंजीकरण सुनिश्चित करना है, ताकि उन्हें केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न कृषि योजनाओं का लाभ मिल सके. उन्होंने किसानों से अपील की कि वे निर्धारित समय-सीमा के भीतर अपना पंजीकरण अवश्य कराएं. मौके पर बीडीओ प्रियदर्शी राजेश पायरट, बीएओ प्रभात कुमार, ऑपरेटर सुधीर कुमार, राजस्व कर्मचारी भोला कुमार, किसान सलाहकार पुष्पा कुमारी, किसान सलाहकार विप्लव कुमार, सुमन कुमार आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन