बाबा गणिनाथ गोविंद जयंती समारोह की तैयारी पूरी

Updated:
विज्ञापन
बाबा गणिनाथ गोविंद जयंती समारोह की तैयारी पूरी

बाबा गणिनाथ गोविंद जयंती समारोह की तैयारी पूरी

विज्ञापन

मधेपुरा. शहर के डीबी रोड स्थित जिला परिषद विवाह में शनिवार को बाबा गणिनाथ गोविंद की जयंती मनायी जायेगी. इसकी तैयारी पूरी कर ली गयी है. जयंती समारोह का आयोजन अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा सह कानू, हलवाई समाज मधेपुरा द्वारा किया जा रहा है. नगर अध्यक्ष जय कुमार गुप्ता ने बताया कि समारोह की तैयारी पूरी कर ली गयी है. उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का उद्घाटन डॉ हीरेन्द्र कुमार करेंगे. उन्होंने बताया कि जयंती समारोह में झांकी, पूजा-अर्चना सहित भक्ति कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन