बांकीपुर में प्रशांत किशोर की जीत पर मधेपुरा में जनसुराज का जश्न, विजय जुलूस में गूंजे बदलाव के नारे

Updated:
विज्ञापन

जीत का जश्न मनाते कार्यकर्ता. | Prabhat Khabar Network

Prashant Kishor Victory : मधेपुरा में जनसुराज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रशांत किशोर की जीत का जोरदार जश्न मनाया. नेताओं ने इसे जनता के विश्वास और बदलाव की इच्छा का परिणाम बताया. पार्टी अब संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करेगी.

विज्ञापन

Prashant Kishor Victory : प्रशांत किशोर की जीत के बाद मधेपुरा में जनसुराज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया. डॉ. अंजना यादव के नेतृत्व में पार्टी कार्यालय से विजय जुलूस निकाला गया, जो कॉलेज चौक, बस स्टैंड होते हुए वर्षा हॉस्पिटल तक पहुंचा. पूरे मार्ग में कार्यकर्ता ढोल-नगाड़ों की धुन पर झूमते रहे और एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर जीत की बधाई देते रहे. जुलूस के दौरान नारेबाजी और उत्साह ने पूरे माहौल को उत्सव में बदल दिया.

नेताओं ने बताया जनता के विश्वास की जीत

इस अवसर पर डॉ. अंजना यादव ने कहा कि प्रशांत किशोर की जीत जनता के विश्वास और बदलाव की इच्छा का परिणाम है. उन्होंने कहा कि लोग अब विकास, रोजगार, शिक्षा और बेहतर व्यवस्था की राजनीति चाहते हैं तथा जनसुराज इन्हीं मुद्दों को लेकर लगातार जनता के बीच काम कर रहा है.

संगठन को मजबूत करने पर रहेगा जोर

जनसुराज के जिलाध्यक्ष डॉ. गजेंद्र यादव ने कहा कि बांकीपुर का परिणाम पार्टी के लिए बेहद उत्साहजनक है. उनके अनुसार यह जीत कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के भरोसे का परिणाम है. उन्होंने कहा कि अब पार्टी जिले में संगठन को और मजबूत करेगी तथा आम लोगों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाएगी.

बदलाव की राजनीति का संदेश

पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रंजीत सिंह ने कहा कि यह परिणाम बिहार की राजनीति में बदलाव की नई शुरुआत का संकेत है. उन्होंने कहा कि जनता ने पारंपरिक राजनीति से अलग एक नए विकल्प पर भरोसा जताया है. कार्यकर्ता इस संदेश को गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाने का काम करेंगे.

बूथ स्तर तक संगठन विस्तार की तैयारी

व्यावसायिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राजीव कुमार ने कहा कि इस जीत से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है. उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए अभियान चलाया जाएगा. विजय जुलूस में जिलाध्यक्ष डॉ. गजेंद्र यादव, मुख्य प्रवक्ता रंजीत सिंह, व्यावसायिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राजीव कुमार सहित बड़ी संख्या में नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल रहे. जुलूस के दौरान पूरे शहर में जीत का जश्न चर्चा का विषय बना रहा.


विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन