पुलिस ने छह अभियुक्तों को भेजा जेल

Updated:
विज्ञापन
पुलिस ने छह अभियुक्तों को भेजा जेल

पुलिस ने छह अभियुक्तों को भेजा जेल

विज्ञापन

मुरलीगंज. पुलिस ने अलग-अलग कांडों में कार्रवाई करते हुए छह अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया. थाना कांड संख्या 87/26 के प्राथमिक अभियुक्त सुरेंद्र यादव व वरुण कुमार को गिरफ्तार किया. वहीं कांड संख्या 83/26 में दिलराज कुमार को पुलिस ने पकड़ा. इस क्रम में कांड संख्या 86/26 के प्राथमिक अभियुक्त सौरभ कुमार 25 बोतल कोडिंग युक्त कफ सिरप तथा कांड संख्या 2/26 के अभियुक्त उपेंद्र शाह को भी गिरफ्तार किया गया. इसके अतिरिक्त एनबीडब्ल्यू वारंटी सदानंद ऋषिदेव गिरफ्तार किया. थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि सभी आरोपितों को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन