36 कार्टून विदेशी शराब के साथ पिकअप चालक व खलासी गिरफ्तार

36 कार्टून विदेशी शराब के साथ पिकअप चालक व खलासी गिरफ्तार
प्रतिनिधि, उदाकिशुनगंज उदाकिशुनगंज पुलिस ने गुप्त सूचना पर पिकअप जब्त करते हुए 36 कार्टून अंग्रेजी शराब बरामद किया है. पिकअप पर मछली दाना की बोरी के नीचे छिपाकर शराब को लाया जा रहा था. पुलिस ने मौके पर से गाड़ी के चालक सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. फिलहाल तस्कर का नाम सामने नहीं आ सका है. थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि पिकअप पर शराब ले जाने की सूचना मिली. सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए थानाध्यक्ष ने थाना गेट के सामने मुख्य सड़क पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया. इस दौरान पिकअप जिसका निबंधन संख्या बीआर 10 जीसी 4983 को बिहारीगंज की ओर से आते देखा. जिस पर मछली दाना की बोरा के नीचे शराब छिपाकर रखा हुआ था, जिसे पुलिस बल के सहयोग से रोककर चेक किया गया तो गाड़ी में चालक विवेक राय (26) पिता मैनू राय घर पकड़ा वार्ड संख्या 11 थाना-नवगछिया जिला-भागलपुर, खलासी विकास कुमार मंडल (36) पिता मणिकलाल मंडल घर मतैली वार्ड संख्या दो थाना रूपौली जिला-पूर्णिया निवासी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










