छह फरवरी को होगा पैक्स चुनाव

Updated:
विज्ञापन
छह फरवरी को होगा पैक्स चुनाव

छह फरवरी को होगा पैक्स चुनाव

विज्ञापन

कुमारखंड. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत परमानंदपुर व टेंगराहा परिहारी में पैक्स प्रबंध कार्यकारिणी समिति का चुनाव छह फरवरी को होगा. बीसीओ संजीव मित्रा ने बताया कि बिहार राज्य निर्वाचन प्राधिकार द्वारा जारी आदेश के बाद चुनाव करवाया जा रहा है. इसके लिये 21 व 22 जनवरी को नामांकन दाखिल किया जायेगा. 24 जनवरी को नामांकन पत्र की संवीक्षा की जायेगी और 29 जनवरी को अभ्यर्थी द्वारा नाम वापस व चुनाव चिन्ह आवंटित किया जयेगा, जबकि वोटिंग छह फरवरी को व मतगणना उसी दिन वोटिंग के बाद होगा. बीसीओ ने बताया कि परमानंदपुर पैक्स में 2702 वोटर हैं और यहां पर चार बूथ बनाया गया है, जबकि टेंगराहा परिहारी में 2352 वोटर के लिए चार बूथ बनाया गया है. इस संबंध में बीडीओ प्रियदर्शी राजेश पायरट ने बताया कि दोनों पैक्सों के लिए चुनाव को लेकर तैयारी की जा रही है. इसके लिए एआरओ को अन्य कर्मियों के साथ प्रतिनियुक्त किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन