महादलित टोलों में शिविर लगा कर लोगों की सुनी समस्याएं

डॉ आंबेडकर समग्र सेवा अभियान के तहत बुधवार को ग्वालपाड़ा प्रखंड के छह पंचायतों में विशेष विकास शिविर लगाये गये.
मधेपुरा. डॉ आंबेडकर समग्र सेवा अभियान के तहत बुधवार को ग्वालपाड़ा प्रखंड के छह पंचायतों में विशेष विकास शिविर लगाये गये. टेमाभेला पंचायत के भटोतर वार्ड नंबर नौ भगवती स्थान, वीरगांव चतरा पंचायत के वीरगांव बेलदारी टोला दीना भदरी स्थान, झिटकिया पंचायत के वार्ड नंबर चार पंचायत भवन, शिशवापट्टी के वार्ड नंबर आठ और नौ दीनाभद्री स्थान, दुधैला के सार्वजनिक चबूतरा और बिशनपुर अरार के वार्ड नंबर 05 बाढ़ आश्रय स्थल पर शिविर आयोजित की गयी. टेमाभेला वार्ड नंबर नौ में शिविर की अध्यक्षता प्रखंड समन्वयक स्वच्छता खुशबू कुमारी ने की. वीरगांव बेलदारी में महिला पर्यवेक्षिका वैशाली कुमारी और झिटकिया में इंदु सुमन ने नेतृत्व किया. अधिकारियों ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ महादलित और दलित परिवारों तक पहुंचाना प्राथमिकता है. हर पंचायत में टीम बनायी गयी है, ताकि योजनाएं सही लोगों तक पहुंचें. शिविर में लोगों से शिकायतें और आवेदन लिए गये. कई मामलों का समाधान मौके पर ही किया गया. बाकी मामलों का निष्पादन जल्द किए जाने का आश्वासन दिया. अधिकारियों ने कहा कि डॉ आंबेडकर के सिद्धांतों पर चलना सभी का कर्तव्य है. उन्होंने हमेशा दबे-कुचले लोगों के अधिकारों के लिए आवाज उठायी. बिहार सरकार अनुसूचित जाति और जनजाति के उत्थान के लिए कई योजनाएं चला रही है. इन योजनाओं को जमीन पर उतारना जरूरी है, तभी डॉ आंबेडकर का सपना साकार होगा. शिविर में राजस्व विभाग, मनरेगा, शिक्षा, आंगनबाड़ी, जन्म-मृत्यु पंजीकरण, राशन कार्ड, उज्जवला योजना, ई-श्रम कार्ड, कुशल युवा प्रोग्राम, कौशल विकास योजना, हर घर नल जल योजना, बिजली, शौचालय, आवास योजना, आयुष्मान कार्ड, प्रधानमंत्री जनधन योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना, जीविका समूह, सतत् जीविकोपार्जन योजना, मुख्यमंत्री टोला संपर्क योजना, आधार कार्ड और सामाजिक सुरक्षा पेंशन से जुड़ी योजनाओं की जानकारी दी गयी. कई महिलाओं को आयुष्मान कार्ड, जॉब कार्ड और मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के प्रमाण-पत्र दिए गये. शिविर प्रभारी खुशबू कुमारी ने लगभग 20 लोगों को जॉब कार्ड बांटे. वहीं सीएचसी से आई एएनएम उर्मिला कुमारी ने लगभग 15 लोगों को आयुष्मान कार्ड दिये. शिविर में विकास मित्र रिंकू कुमारी, संतोष ऋषिदेव, अमरेंद्र ऋषिदेव, उषा देवी मौजूद रही. टोला सेवक रौशन कुमार, चंडिका देवी, राज किशोर ऋषिदेव, ललन ऋषिदेव, पिंटू ऋषिदेव भी शामिल हुए. मनरेगा से सकलदेव कुमार, राजकुमार रमन, हेमचंद्र कुमार, शिक्षा विभाग से चंद्रिका देवी, आंगनबाड़ी सेविका प्रमिला कुमारी, रिचा कुमारी, सुचिता कुमारी, स्वच्छता पर्यवेक्षक श्याम कुमार, प्रशांत कुमार, बिजली विभाग से विजय कुमार, मो. ऐजाज अशरफ, मो खलील, एएनएम उर्मिला कुमारी, रिंकू कुमारी, पीएचइडी से सुनील कुमार, सूरज कुमार, हर्षराज, आवास योजना से अमित कुमार, सामाजिक सुरक्षा पेंशन से अजय कुमार, महिला पर्यवेक्षिका इंदु सुमन, वैशाली कुमारी, टेमाभेला के मुखिया विजय कुमार विमल, समिति राधेश्याम कुमार, वीरगांव चतरा के मुखिया रोशन कुमार, पैक्स अध्यक्ष ब्रजेश कुमार, अजय कुमार सहित कई लोग मौजूद रहे. बीडीओ ने सभी जगह जाकर निरीक्षण किया. उन्होंने शिविर प्रभारी और ग्रामीणों को बताया कि अगले दो माह तक जिले के हर दलित टोले में ऐसे विशेष शिविर लगाए जायेंगे. लोगों से अपील की गयी कि वे शिविर में पहुंचकर योजनाओं का लाभ ले सकते हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




