MADHEPURA: ऑनलाइन दवाओं की बिक्री के विरोध में मधेपुरा के दवा व्यवसायियों की 20 मई को एक दिवसीय हड़ताल

Updated:
विज्ञापन
MADHEPURA: ऑनलाइन दवाओं की बिक्री के विरोध में मधेपुरा के दवा व्यवसायियों की 20 मई को एक दिवसीय हड़ताल

प्रतीकात्मक तस्वीर

मधेपुरा केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने इस हड़ताल का समर्थन करते हुए जिले के सभी दवा विक्रेताओं से अपनी दुकानें बंद रखने की अपील की है.

विज्ञापन

मधेपुरा से कुमार आशीष की रिपोर्ट:

मधेपुरा: ऑनलाइन दवाओं की अवैध बिक्री और ई-फार्मेसी के बढ़ते चलन के विरोध में मधेपुरा के सभी दवा व्यवसायी 20 मई को एक दिवसीय हड़ताल पर रहेंगे. मधेपुरा केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने इस हड़ताल का समर्थन करते हुए जिले के सभी दवा विक्रेताओं से अपनी दुकानें बंद रखने की अपील की है.

एसोसिएशन के अध्यक्ष मनीष कुमार सर्राफ, सचिव किशोर कुमार, कोषाध्यक्ष विकाश सर्राफ और संयुक्त सचिव संजय कुमार ने बताया कि यह कदम दवा कारोबार से जुड़े गंभीर मुद्दों पर सरकार का ध्यान आकर्षित करने के लिए उठाया जा रहा है. उनका कहना है कि ऑनलाइन माध्यम से दवाओं की बिक्री के कारण पारंपरिक दवा व्यवसाय बुरी तरह प्रभावित हो रहा है.

बिना डॉक्टर सलाह के दवाओं की बिक्री पर जताई चिंता

पदाधिकारियों ने चिंता जताई कि कई मामलों में बिना चिकित्सकीय परामर्श के ही ऑनलाइन दवाओं की आपूर्ति कर दी जाती है, जिससे लोगों के स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ सकता है.

यह एक दिवसीय हड़ताल ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट और बिहार केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के आह्वान पर की जा रही है.

आगे आंदोलन की चेतावनी

एसोसिएशन ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ई-फार्मेसी और अवैध ऑनलाइन दवा बिक्री पर ठोस कदम नहीं उठाती है, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा.

संगठन ने जिले के सभी दवा व्यवसायियों से एकजुट होकर हड़ताल को सफल बनाने की अपील की है. साथ ही 20 मई को आवश्यक दवाओं की उपलब्धता प्रभावित होने की संभावना जताई गई है, इसलिए मरीजों को पहले से दवाओं की व्यवस्था करने की सलाह दी गई है.

विज्ञापन
Shruti Kumari

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन