करेंट लगने से एक व्यक्ति की हुई मौत

करेंट लगने से एक व्यक्ति की हुई मौत
गम्हरिया. थाना क्षेत्र अंतर्गत कौड़िहार तरावे पंचायत के परवाहा गांव के वार्ड नंबर दो में करेंट लगने से एक व्यक्ति की मौत मंगलवार को हो गयी. जानकारी के अनुसार फुलेश्वर यादव के पुत्र सीताराम यादव को जलावन उठाने के लिए दौरान करेंट लग गया. परिजनों ने आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया गया. परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. सूचना मिलते ही एसआइ कमलेश प्रसाद, एएसआइ मनोहर सिंह सहित पुलिस बल पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. बताया कि मृतक अपने पीछे दो पुत्र को छोड़ गया. सीताराम मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था. वही सूचना मिलते ही प्रमुख शशि कुमार अस्पताल पहुंचकर परिजनों से मिलकर ढांढस बंधाया और हर संभव सरकारी लाभ दिलाने की बात कही. मौके पर पंसस तरुण राम, पिंटू कुमार,रामकुमार साह, विश्वनाथ यादव आदि मौजूद थे
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By कुमार आशीष
कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










