दो बाइकों की टक्कर में एक कांवरिया की मौत, चार जख्मी
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 29 Jul 2024 8:41 PM
दो बाइकों की टक्कर में एक कांवरिया की मौत, चार जख्मी
प्रतिनिधि, ग्वालपाड़ा एनएच 106 पर सोमवार को दो बाइकों में टक्कर हो गयी, जिससे एक कांवरिया की मौत हो गयी. वहीं चार कावंरिया जख्मी हो गयी. मालूम हो कि लालपुर सुंदरपट्टी के नरेश यादव का पुत्र गुलशन कुमार व बहेरी के संजय यादव का पुत्र मनीष कुमार बाइक से मधेपुरा की ओर से आ रहा था. वहीं चौसा अरसंडी के संतोष यादव का पुत्र छांगरू कुमार, अरसंडी के विंदेश्वरी यादव का पुत्र दिलखुश कुमार व अरसंडी का ही गुडडू कुमार बाइक से भागलपुर जिले के महादेव घाट से गंगाजल लेकर बाबा सिंहेश्वरनाथ को जलाभिषेक करने जा रहा था. इसी दौरान अरार थाना क्षेत्र के काली स्थान धर्मकांटा के पास एनएच 106 पर दोनों बाइक में टक्कर हो गयी, जिससे दोनों बाइक पर सवार पांचों युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया.
घटना की सूचना पर पहुंची पहुंची. सभी को पीएचसी ले गया, जहां डॉक्टरों ने गुड्डू कुमार को मृत घोषित कर दिया. वहीं अन्य चारों जख्मी को मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया. अरार थानाध्यक्ष पप्पू कुमार ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज दिया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










