चोरी की बाइक के साथ एक गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
चोरी की बाइक के साथ एक गिरफ्तार

चोरी की बाइक के साथ एक गिरफ्तार

विज्ञापन

सिंहेश्वर. थाना क्षेत्र अंतर्गत दुर्गा चौक से चोरी हुई बाइक के साथ एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इस बाबत थानाध्यक्ष बिरेंद्र राम ने बताया कि गत दिनों दुर्गा चौक से एक बाइक चोरी हुई थी. वहीं पीड़ित आरबीएल फिनसर्व कंपनी के कर्मी घैलाढ वार्ड सात निवासी कैलाश यादव ने बताया कि वह दुर्गा चौक पर आरबीएल फिनसर्व के ऑफिस में कार्य करता है. वह बाइक बीआर 43 एक्स 1733 को ऑफिस में लगाया था. जो चोरी हो गयी. जब सीसीटीवी कैमरा को चेक किया तो देखा कि एक लड़का बाइक लेकर जा रहा था. जब उक्त लड़का का पता लगाया तो पता चला कि उक्त लड़का साहुगढ़ वार्ड दो निवासी मंजीत सोनार खेदन चौक मधेपुरा के पास गाड़ी लेकर खड़ा है, जिसे पुलिस के सहयोग से बाइक सहित पकड़ लिया गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि उक्त आरोपी को न्यायिक हिरासत में न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन