पांच बोतल शराब के साथ एक गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
पांच बोतल शराब के साथ एक गिरफ्तार

पांच बोतल शराब के साथ एक गिरफ्तार

विज्ञापन

सिंहेश्वऱ थाना क्षेत्र अंतर्गत भवानीपुर से पांच बोतल शराब के साथ एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है़ इस बाबत प्रभारी थानाध्यक्ष अंकिता कुमारी ने बताया कि पुअनि संजय कुमार यादव को गुप्त सूचना मिली कि भवानीपुर वार्ड संख्या तीन निवासी रविन्द्र कुमार घर के पीछे शराब रखा है. उक्त सूचना के सत्यापन के लिए भवानीपुर वार्ड संख्या तीन स्थित रविन्द्र के घर के पास पहुंचने पर एक व्यक्ति भागने लगा, जिसे पुलिस बल के सहयोग से पकड़ लिया. पकड़ाये व्यक्ति ने नाम रविन्द्र कुमार बताया. घर के पीछे छापेमारी करने पर पांच बोतल विदेशी शराब बरामद हुआ, जिसके बाद प्राथमिकी दर्ज करते हुए उक्त व्यक्ति को न्यायिक हिरासत में न्यायालय में प्रस्तुत किया गया़

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन