वृद्धा ने बहू व मायके वालों पर दर्ज करायी प्राथमिकी

वृद्धा ने बहू व मायके वालों पर दर्ज करायी प्राथमिकी
सिंहेश्वर. थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंहेश्वर वार्ड संख्या एक की एक वृद्धा ने बहू व उसके मायके वालों पर प्राथमिकी दर्ज करायी है. इस बाबत पीड़ित 75 वर्षीय शिव देवी ने आवेदन में बताया कि उसकी बहू पूनम देवी व उसके मायके भागलपुर सहित अन्य जगहों से आये व्यक्तियों ने उसे अकेला देख सभी गाली-गलौज करने लगा. गाली-गलौज से मना करने पर मारपीट करने लगा. इसके साथ-साथ घर में रखा गहना, कपड़ा व 25 हजार रुपया लेकर चला गया. वहीं थानाध्यक्ष बिरेंद्र राम ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










