अप्राथमिक अभियुक्त गिरफ्तार

अप्राथमिक अभियुक्त गिरफ्तार
मुरलीगंज. मुरलीगंज में छड़-गिट्टी के व्यवसायी को बीते दो जुलाई 2024 को गोली मारने का मामले में पुलिस ने अप्राथमिक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. ज्ञात हो कि व्यवसायी अंकेश कुमार को अपराधियों ने गोली मारकर घायल कर दिया था. पीड़ित के भाई अरविंद यादव ने थाने में आवेदन देकर बताया कि बहनोई रविंद्र यादव पर करीब 15 लाख रुपये की बकाया राशि के विवाद में हत्या की सुपारी देने का आरोप है. वह कुछ माह पूर्व गांजा तस्करी के मामले में गिरफ्तार होकर जेल से साजिश रच रहा था. पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी मोहम्मद कलीम को बड़हरा कोठी थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By कुमार आशीष
कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










