शिविर में आधे से ज्यादा कर्मी रहे नदारत

Updated:
विज्ञापन
शिविर में आधे से ज्यादा कर्मी रहे नदारत

शिविर में आधे से ज्यादा कर्मी रहे नदारत

विज्ञापन

सिंहेश्वर. प्रखंड क्षेत्र के कमरगामा पंचायत में आयोजित डॉ आंबेडकर समग्र सेवा अभियान के तहत विशेष विकास शिविर का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन कमरगामा मुखिया जयकृष्ण शर्मा ने किया. मौके पर उप मुखिया बद्री मंडल, पंसस मनीष कुमार और शिविर प्रभारी जेई मुकेश कुमार उपस्थित थे. हालांकि शिविर में बड़ी संख्या में अधिकारी व कर्मी गायब मिले. शिविर का उद्देश्य एससी- एसटी समुदाय के लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान करना है. शिविर में पंचायत सचिव, राजस्व कर्मचारी, आवास सहायक, किसान सलाहकार आदि गायब रहे. बताया कि कर्मियों के अनुपस्थिति के कारण शिविर में महज 40 आवेदन मिल पाया. वहीं शिविर में विकास मित्र तेज नारायण ऋषिदेव, टोला सेवक विरेंद्र सरदार, पंचायत रोजगार सेवक परमानंद कुमार, एएनएम गायत्री कुमारी, सेविका शांति देवी, स्वच्छता पर्यवेक्षक रणधीर रमन, प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजीव रंजन, लाइन मैन संतोष कुमार भारती उपस्थित थे. वहीं प्रखंड विकास पदाधिकारी आशुतोष कुमार ने बताया कि कई कर्मी हड़ताल पर रहने के कारण शिविर में नहीं आ सके. लेकिन सभी विभाग के लाभुकों का आवेदन प्राप्त किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन