Madhubani News : पूर्व सीएम कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाने के लिए की बैठक

Updated:
विज्ञापन
Madhubani News : पूर्व सीएम कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाने के लिए की बैठक

जदयू अति पिछड़ा प्रकोष्ठ की बैठक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष महानारायण राय की अध्यक्षता में हुई.

विज्ञापन

Madhubani News : मधुबनी. जदयू अति पिछड़ा प्रकोष्ठ की बैठक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष महानारायण राय की अध्यक्षता में हुई. जिसमें आगामी 24 जनवरी को पार्टी स्तर पर भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की 102वीं जयंती धूमधाम से मनाने के लिए विमर्श की गई. कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिहार सरकार के समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी के साथ सांसद रामप्रीत मंडल व जिले के सभी विधायक भाग लेंगे. बैठक में कार्यक्रम स्थल नगर निगम का विवाह भवन चयनित किया गया है. जिसका निरीक्षण सभी नेताओं ने किया. कार्यक्रम का संयोजक कमलाकांत भारती को बनाया गया. बैठक में अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष बचनू मंडल, महिला प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष विक्रमशिला देवी, विश्वजीत कुमार सिंह मुन्ना, विनोद कुमार मंडल, भरत चौधरी, नगर अध्यक्ष सनी कुमार सिंह, संतोष कुमार राय, संजीव झा, गुलाब साह, अविनाश सिंह गॉड, राजा चौधरी सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Gajendra Kumar

लेखक के बारे में

By Gajendra Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन