बीडीओ ने गणतंत्र दिवस की तैयारी को लेकर की बैठक

बीडीओ ने गणतंत्र दिवस की तैयारी को लेकर की बैठक
शंकरपुर. प्रखंड कार्यालय में सोमवार को गणतंत्र दिवस समारोह 2026 को हर्षोल्लास के साथ मनाने के लिए बीडीओ तेज प्रताप त्यागी ने बैठक की, जिसमें राष्ट्रीय पर्व को पारंपरिक गरिमा व धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया. बीडीओ ने कहा कि इस बार महादलित टोलों में समुदाय के सबसे वरिष्ठ व्यक्ति द्वारा झंडोत्तोलन कराया जायेगा. साथ ही प्रशासन ने फैसला लिया है कि ग्राम पंचायत गिद्धा के वार्ड नंबर छह निवासी स्वतंत्रता सेनानी जगदीश प्रसाद मंडल को उनके घर जाकर सम्मानित किया जायेगा. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि स्कूलों में प्रभात फेरी व झांकियों की तैयारी समय से पूरी कर ली जाय. बैठक में प्रमुख स्मिता आनंद, उपप्रमुख रायबहादुर यादव, बीसीओ रमेश कुमार, सीडीपीओ स्वाति कुमारी और बीएओ राजकुमारी आदि मौजूद थे. झंडोत्तोलन का समय निर्धारित प्रखंड कार्यालय: सुबह 9:05 बजे, थाना, शंकरपुर: सुबह 9:20 बजे, पीएचसी शंकरपुर: सुबह 9:30 बजे, मध्य विद्यालय: सुबह 9:40 बजे, प्राथमिक विद्यालय भुखाय मुशहरी: सुबह 9:55 बजे, महादलित टोला: सुबह 10:00 बजे, तिरंगा चौक, गिद्धा: सुबह 10:30 बजे
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




