ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में 20 को जिलेभर की दवा दुकाने रहेंगी बंद

Updated:
विज्ञापन
ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में 20 को जिलेभर की दवा दुकाने रहेंगी बंद

ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में 20 को जिलेभर की दवा दुकाने रहेंगी बंद

विज्ञापन

केमिस्ट एसोसिएशन ने आंदोलन का किया ऐलान मधेपुरा. ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट तथा बिहार केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के आह्वान पर 20 मई को जिलेभर के दवा व्यवसायी एक दिवसीय हड़ताल पर रहेंगे. इस हड़ताल को मधेपुरा केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने भी समर्थन देते हुये जिले के सभी दवा दुकानदारों से अपनी-अपनी दुकानें बंद रखने की अपील की है. जिला केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि ऑनलाइन माध्यम से दवाओं की बिक्री तेजी से बढ़ रही है, जिससे पारंपरिक दवा व्यवसाय प्रभावित हो रहा है. संगठन का कहना है कि बिना पर्याप्त निगरानी के ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर दवाओं की बिक्री हो रही है, जो आम लोगों के स्वास्थ्य के लिए खतरा बन सकता है. कई बार बिना डॉक्टर की सलाह और बिना वैध प्रिस्क्रिप्शन के भी दवाएं लोगों तक पहुंच रही हैं, जिससे गलत दवा सेवन और स्वास्थ्य संबंधी जटिलताओं का खतरा बढ़ गया है. एसोसिएशन के अध्यक्ष मनीष कुमार सर्राफ, सचिव किशोर कुमार, कोषाध्यक्ष विकास सर्राफ व संयुक्त सचिव संजय कुमार ने कहा कि सरकार को ई-फार्मेसी व अवैध ऑनलाइन दवा बिक्री पर सख्त नियंत्रण लगाने की जरूरत है. पदाधिकारियों ने कहा कि इस आंदोलन का उद्देश्य सरकार व संबंधित विभागों का ध्यान दवा कारोबार से जुड़े गंभीर मुद्दों की ओर आकर्षित करना है. उन्होंने आरोप लगाया कि लगातार बढ़ रही ऑनलाइन दवा बिक्री के कारण स्थानीय दवा दुकानदार आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं. इसके बावजूद अब तक सरकार की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गयी है. संगठन ने कहा कि यदि सरकार द्वारा ई-फार्मेसी व अवैध ऑनलाइन दवा बिक्री पर प्रभावी कदम नहीं उठाये गये, तो आने वाले दिनों में आंदोलन को व व्यापक बनाया जायेगा. इसके लिए राज्य स्तर पर बड़े आंदोलन की भी रणनीति तैयार की जा रही है.

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन