ePaper

मनुष्य को आत्म मुग्धा से बाहर निकलना चाहिए- रविप्रकाश मिश्रा

Updated at : 12 May 2025 7:10 PM (IST)
विज्ञापन
मनुष्य को आत्म मुग्धा से बाहर निकलना चाहिए- रविप्रकाश मिश्रा

मनुष्य को आत्म मुग्धा से बाहर निकलना चाहिए- रविप्रकाश मिश्रा

विज्ञापन

उदाकिशुनगंज. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत खाड़ा पंचायत के अमीलाल बबुआ संस्कृत महाविद्यालय के प्रांगण में सोमवार को 11 दिवसीय महारुद्र यज्ञ का समापन हो गया है. कथा वाचक रवि प्रकाश मिश्रा ने शिवत्व पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा है कि जहां परस्पर विरोधी तत्व एक साथ समन्वय के साथ रहे, यह शिवत्व है. उन्होंने शिव परिवार के सभी के वाहन का उदाहरण देते हुए कहा है कि नंदी और शेर, सांप और मूषक, मोर और सांप, मैं-मैं करने वाले बकरे की बलि दी जाती है, इसलिए मनुष्य को आत्म मुग्धा से बाहर निकलना चाहिए. काशी के विद्वान आचार्यों द्वारा चारों वेदों के मंत्रोच्चारण द्वारा सम्पादित अनुष्ठान, कथावाचक का भागवत पुराण की सप्रसंग व्याख्या तथा रामलीला तथा रासलीला से पूरे क्षेत्र का माहौल भक्तिमय हो किया. आचार्यों ने यजमानों तथा सभी भक्तों से मांस, मछली तथा नशे को छोडने की अपील की. उन्होंने बताया कि आहार तथा विहार का हमरी सोच तथा मानसिकता पर गहरा असर पडता है. बताया जा रहा है कि सभी 19 जोड़े यजमानों पूरे 11 दिन वैदिक अनुष्ठान की नियम निष्ठा की दिनचर्या ढाली. यजमानों ने कहा कि वे शारीरिक तथा मानसिक रूप से अच्छा महसूस कर रहे हैं. यह प्रथम अवसर है जब उन्हें अपनी संस्कृति को करीब से समझने का मौका मिला. यज्ञ के यजमान महंथ झा , दिनेश कुमार, कैलाश ठाकुर , रामानंद झा, सनोज मंडल , चंदन झा , सींटू कुमार मेहता , मंजय प्रसाद सिंह , रंजीत मंडल , विवेक कुमार सिंह , सनोज साह, संजय झा , दयानंद झा , लीलाधर झा, शिवशंकर झा , रिंटू झा ,अनिल झा , विभाकर झा , पीताम्बर झा रहे. महारुद्र यज्ञ समिति के सचिव दिनेश कुमार ने कहा कि हमारी संस्कृति और वैदिक परंपरा पूर्णतः वैज्ञानिकता पर आधारित है. बस ज्ञान के अभाव में इसे समाज के सभी तबके तक सही तरीके से नहीं पहुंचाया गया. सभी विज्ञान की शाखा तथा आधुनिक विषय इन्हीं चार वेदों से निकली है जिसके बारे में उच्च कक्षाओं में आज भी पढ़ाया जाता है. समाज पर इस यज्ञ की अमिट छाप होगी. समाज की दिशा तथ दशा पर यज्ञ का क्या प्रभाव पड़ा समय के साथ इसका मूल्यांकन होगा. यज्ञ समिति के अध्यक्ष रघुनंदन मिश्र ने कहा कि यह यज्ञ हमारे बड़े बुजुर्गों का आज से 35-40 वर्ष पहले का किया हुआ संकल्प था. जिसे आज सभी पंचायत वासी, युवा कार्यकर्ताओं तथा समिति सदस्यों ने साकार किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन