गुरुवार को सदर अस्पताल मधेपुरा में किस डॉक्टर की रहेगी ड्यूटी? घर से निकलने से पहले देखें पूरा शेड्यूल

Author Aman kumar|Edited by Pratyush Prashant
Updated:
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर

सांकेतिक तस्वीर

Madhepura Hospital OPD Schedule: गुरुवार को सदर अस्पताल मधेपुरा में इलाज कराने जा रहे हैं? अस्पताल प्रशासन ने ओपीडी और इमरजेंसी का नया ड्यूटी रोस्टर जारी किया है. घर से निकलने से पहले जानें किस डॉक्टर से किस विभाग में मिलेगा इलाज, ताकि आपका समय बच सके.

विज्ञापन

Madhepura Hospital OPD Schedule: सदर अस्पताल प्रशासन मधेपुरा ने ओपीडी और इमरजेंसी का नया ड्यूटी रोस्टर जारी कर दिया है. ऐसे में यह जानना जरूरी है कि किस विभाग में कौन डॉक्टर मरीजों को देखेंगे और इमरजेंसी में किस समय कौन चिकित्सक उपलब्ध रहेंगे. सही जानकारी होने से मरीजों को लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा और वे सीधे संबंधित विभाग में पहुंचकर इलाज करा सकेंगे.

सरकारी अस्पताल में रोजाना जिले के विभिन्न प्रखंडों से बड़ी संख्या में मरीज पहुंचते हैं. ऐसे में ओपीडी रोस्टर पहले से जान लेना मरीजों और उनके परिजनों के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है.

गुरुवार को ओपीडी का समय क्या रहेगा?

सदर अस्पताल मधेपुरा में गुरुवार को ओपीडी सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और शाम 4:00 बजे से 5:00 बजे तक संचालित होगी. अस्पताल प्रशासन ने मरीजों से समय पर पंजीयन कराने की अपील की है, ताकि उन्हें संबंधित विशेषज्ञ डॉक्टर से आसानी से परामर्श मिल सके.

किस विभाग में कौन डॉक्टर देंगे सेवा?

गुरुवार को मेडिकल विशेषज्ञ के रूप में डॉ अनुज मरीजों का इलाज करेंगे. वहीं मेडिकल जनरल ओपीडी में डॉ दीपक कुमार की ड्यूटी रहेगी.

हड्डी और जोड़ से जुड़ी समस्याओं के इलाज के लिए ऑर्थो विभाग में डॉ सचिन उपलब्ध रहेंगे. महिला एवं प्रसूति रोग विभाग में डॉ सितारा प्रवीण मरीजों को परामर्श देंगी.

आंखों की जांच और उपचार के लिए डॉ रौशन कुमार उपलब्ध रहेंगे. वहीं दांतों से संबंधित समस्याओं के लिए डॉ निकिता रमन डेंटल ओपीडी में मरीजों का इलाज करेंगी.

फिजियोथैरिपी विभाग में डॉ दीपा, डॉ गणेश और डॉ जीशा मरीजों को सेवाएं देंगे.

यह भी पढ़ें: आलू की खेती से लाखों कमाना चाहते हैं? कृषि वैज्ञानिक ने बताए बंपर मुनाफे के आसान तरीके

Madhepura Hospital OPD Schedule: 24 घंटे जारी रहेगी इमरजेंसी सेवा

सदर अस्पताल मधेपुरा में इमरजेंसी सेवा पूरे 24 घंटे उपलब्ध रहेगी, ताकि किसी भी आपात स्थिति में मरीजों को तत्काल चिकित्सा सुविधा मिल सके.

सुबह 8:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक इमरजेंसी की जिम्मेदारी डॉ संतोष प्रकाश संभालेंगे.

दोपहर 2:00 बजे से रात 8:00 बजे तक डॉ दीपक कुमार इमरजेंसी में तैनात रहेंगे.

रात 8:00 बजे से अगले दिन सुबह 8:00 बजे तक डॉ मनोज मरीजों का उपचार करेंगे.

अस्पताल जाने से पहले यह जानकारी क्यों जरूरी है?

सदर अस्पताल मधेपुरा जिले का प्रमुख सरकारी स्वास्थ्य केंद्र है, जहां प्रतिदिन सैकड़ों मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं. कई बार मरीज बिना जानकारी के अस्पताल पहुंचते हैं और संबंधित विशेषज्ञ डॉक्टर की अनुपलब्धता या समय की जानकारी नहीं होने के कारण उन्हें इंतजार करना पड़ता है.

यदि मरीज पहले से ओपीडी शेड्यूल देख लें, तो वे सीधे संबंधित विभाग में जाकर समय पर इलाज करा सकते हैं. इससे उनका समय भी बचेगा और अस्पताल में अनावश्यक भीड़ भी कम होगी.

Also Read: भागलपुर में चौंकाने वाली खोज, सैंडिस कंपाउंड के जिस पत्थर पर लोग बैठते थे वह निकला दुर्लभ ट्री फॉसिल

Also Read: 21 साल से वही स्वाद… मुजफ्फरपुर के इस समोसे के लिए आज भी दूर-दूर से पहुंचते हैं लोग


विज्ञापन
Aman Kumar

लेखक के बारे में

By Aman Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन