एक्साइज टीम के प्रेस लिखी गाड़ी का पीछा करने पर हादसा, दुकानदार घायल

Updated:
विज्ञापन

हादसे के बाद क्षतिग्रस्त प्रेस लिखी गाड़ी

Madhepura news: जानकारी के अनुसार मधेपुरा एक्साइज इंस्पेक्टर बबलू कुमार पुलिस बल के साथ मीरगंज-जदिया एसएच-91 स्थित जदिया-कुमारखंड सीमा पर वाहन जांच अभियान चला रहे थे. इसी दौरान सुबह करीब साढ़े चार बजे प्रेस लिखी एक चार चक्का वाहन (बीआर 03पीए 8287) को रोकने का प्रयास किया गया. हालांकि चालक वाहन को तेज रफ्तार में लेकर कुमारखंड की ओर भागने लगा.

विज्ञापन

Madhepura news: कुमारखंड से प्रतिनिधि की रिपोर्ट: एक्साइज विभाग की टीम द्वारा प्रेस लिखी एक चार चक्का वाहन का पीछा किए जाने के दौरान गुरुवार अहले सुबह कुमारखंड चौक पर बड़ा हादसा हो गया. दुर्घटना में दो दुकानों को क्षति पहुंची, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया.

जानकारी के अनुसार मधेपुरा एक्साइज इंस्पेक्टर बबलू कुमार पुलिस बल के साथ मीरगंज-जदिया एसएच-91 स्थित जदिया-कुमारखंड सीमा पर वाहन जांच अभियान चला रहे थे. इसी दौरान सुबह करीब साढ़े चार बजे प्रेस लिखी एक चार चक्का वाहन (बीआर 03पीए 8287) को रोकने का प्रयास किया गया. हालांकि चालक वाहन को तेज रफ्तार में लेकर कुमारखंड की ओर भागने लगा.

वाहन चालक की पहचान बिशनपुर कोड़लाही टोला गिदराही वार्ड संख्या-02 निवासी नीतीश कुमार, पिता राम भजन यादव के रूप में हुई है. बताया गया कि एक्साइज टीम द्वारा पीछा किए जाने के दौरान कुमारखंड पहुंचते ही वाहन का पिछला चक्का ब्लास्ट कर गया. इसके बाद अनियंत्रित वाहन कुमारखंड चौक स्थित कैलाश गोस्वामी एवं बौना गोस्वामी की दुकानों में जा घुसा, जिससे दोनों दुकानों को भारी नुकसान पहुंचा.

हादसे के दौरान दुकान के समीप टहल रहे सिंघेश्वर मल्लिक वाहन की चपेट में आ गए. दुर्घटना में उनका पैर टूट गया. घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुमारखंड में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है.

मामले में मधेपुरा एक्साइज इंस्पेक्टर बबलू कुमार ने बताया कि वाहन कुमारखंड सीमा में प्रवेश कर रहा था. पीछे से रोशनी पड़ने पर वाहन में कार्टून जैसा सामान दिखाई दिया. संदेह होने पर वाहन का पीछा किया गया, जिसके बाद दुर्घटना हो गई.

विज्ञापन
Shruti Kumari

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन