मधेपुरा में निर्माणाधीन नालों का डीएम ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता बनाए रखने का दिया निर्देश

निर्माणाधीन नाला का निरीक्षण करते डीएम अभिषेक रंजन एवं मौजूद अधिकारी
Madhepura news: निरीक्षण के दौरान डीएम ने संबंधित अधिकारियों एवं संवेदक को निर्देश देते हुए कहा कि नाला निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा किया जाए. उन्होंने स्पष्ट कहा कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या गुणवत्ता से समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा.
मधेपुरा से कुमार आशीष की रिपोर्ट:
Madhepura news: जिला पदाधिकारी अभिषेक रंजन ने शहर के एसबीआई रोड, हीरो शोरूम क्षेत्र एवं वार्ड संख्या-16 में निर्माणाधीन नाला कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति, गुणवत्ता और तकनीकी मानकों का जायजा लिया.
निरीक्षण के दौरान डीएम ने संबंधित अधिकारियों एवं संवेदक को निर्देश देते हुए कहा कि नाला निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा किया जाए. उन्होंने स्पष्ट कहा कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या गुणवत्ता से समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा.
जिलाधिकारी ने जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने पर विशेष जोर देते हुए कहा कि नाला निर्माण पूरा होने के बाद क्षेत्र में जलजमाव की समस्या से लोगों को काफी राहत मिलेगी. साथ ही आवागमन भी अधिक सुगम होगा.
उन्होंने विभागीय अधिकारियों को नियमित रूप से निर्माण कार्य की निगरानी करने का निर्देश दिया. डीएम ने कहा कि कार्य की गुणवत्ता पर लगातार नजर रखी जाए, ताकि आम लोगों को बेहतर और स्थायी सुविधा उपलब्ध हो सके.
निरीक्षण के दौरान संबंधित विभाग के अधिकारी, अभियंता एवं अन्य कर्मी मौजूद रहे.
ALSO READ: शुक्रवार को सदर अस्पताल मधेपुरा में मिलेगी विभिन्न विभागों की ओपीडी सेवा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shruti Kumari
श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










