MADHEPURA: मच्छरों के प्रकोप से शहरवासी परेशान, नगर परिषद फरमा रहा आराम

Updated:
विज्ञापन
MADHEPURA: मच्छरों के प्रकोप से शहरवासी परेशान, नगर परिषद फरमा रहा आराम

प्रतीकात्मक तस्वीर

शहरवासियों का कहना है कि मच्छरों से राहत दिलाने के लिए फॉगिंग मशीनों का उपयोग कब किया जाएगा, इस पर नगर प्रशासन कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे रहा है. शाम होते ही स्थिति और खराब हो जाती है, जिससे लोगों का घर से बाहर बैठना भी मुश्किल हो गया है.

विज्ञापन

मधेपुरा से अमन की रिपोर्ट:

मधेपुरा: शहर में मच्छरों का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे आम लोगों का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है. स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगर परिषद की ओर से फॉगिंग मशीन का नियमित उपयोग नहीं किया जा रहा है, जिससे समस्या दिन-प्रतिदिन गंभीर होती जा रही है.

शहरवासियों का कहना है कि मच्छरों से राहत दिलाने के लिए फॉगिंग मशीनों का उपयोग कब किया जाएगा, इस पर नगर प्रशासन कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे रहा है. शाम होते ही स्थिति और खराब हो जाती है, जिससे लोगों का घर से बाहर बैठना भी मुश्किल हो गया है. बच्चों की पढ़ाई और बुजुर्गों की दिनचर्या पर भी इसका असर पड़ रहा है.

कई इलाकों में लोग दिन के समय भी मच्छरदानी लगाकर रहने को मजबूर हैं. मच्छर भगाने के लिए लोग क्वायल और अगरबत्ती का सहारा ले रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद राहत नहीं मिल रही है.

गंदगी और नालों की सफाई नहीं होने से बढ़ी समस्या

स्थानीय लोगों ने बताया कि शहर में जगह-जगह गंदगी, नालों में जाम और गंदा पानी जमा होने के कारण मच्छरों की संख्या तेजी से बढ़ी है. नियमित सफाई कर्मियों की अनुपस्थिति और कीटनाशक दवाओं के छिड़काव में लापरवाही के कारण हालात और बिगड़ गए हैं.

बीमारियों का खतरा बढ़ा

मच्छरों के बढ़ते प्रकोप से डेंगू, मलेरिया और अन्य बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है. लोग लगातार बीमार पड़ रहे हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से ठोस कार्रवाई नहीं होने से नाराजगी बढ़ रही है.

शहरवासियों ने नगर परिषद से जल्द फॉगिंग अभियान चलाने और सफाई व्यवस्था सुधारने की मांग की है, ताकि लोगों को इस गंभीर समस्या से राहत मिल सके.

विज्ञापन
Shruti Kumari

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन