लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास की हुई बैठक

लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास की हुई बैठक
पुरैनी.
प्रखंड मुख्यालय के अग्रसेन मारवाड़ी धर्मशाला परिसर में बुधवार को लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास की बैठक हुई. जानकारी के अनुसार राजगीर में 29 जून को आयोजित होने वाले बहुजन भीम संकल्प समागम की तैयारी को लेकर बैठक की गयी, जिसकी अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष आशीष कुमार व संचालन रूपेश मेहता ने किया्प्रदेश सचिव चंदन सिंह ने कहा कि बिहार में चुनावी महासमर का दौर शुरू हो चुका है. सब तैयारी में जुटे हैं. हमलोगों को भी अपनी कमर कसने की जरूरत है. चिराग पासवान के नेतृत्व में हमलोग पूरी ऊर्जा पूरे उत्साह के साथ प्रत्येक भूत स्तर पर पार्टी कार्यकर्ताओं वह आम जनमानस के साथ बैठक करें ताकि हम अपने पार्टी के रूपरेखा, उद्देश्य की जानकारी दे सके.
जिलाध्यक्ष दिनेश पासवान ने कहा कि राजगीर में 29 जून को बहुजन भीम संकल्प समागम का कार्यक्रम होगा. जिसमें संपूर्ण बिहार के कार्यकर्ताओं को हम लोगों के नेता चिराग पासवान संबोधित करेंगे. मौके पर प्रखंड अध्यक्ष रुपेश मेहता, महिला प्रखंड अध्यक्ष कंचन कुमारी, जिला प्रधान महासचिव प्रीतम राय, रवि मेहता सिंटू कुमार, निरंजन कुमार चंद्रशेखर कुमार, मिथुन माही, अंकित कुमार, नवीन कुमार, ऋषि कुमार, अजीत झा, मनीष पासवान आदि मौजूद थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By कुमार आशीष
कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










