बेगूसराय के किशन बनें रेपिड रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता के विजेता
Author :Kumar Ashish
Published by :Kumar Ashish
Updated at :12 May 2026 6:11 PM
विज्ञापन

बेगूसराय के किशन बनें रेपिड रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता के विजेता
विज्ञापन
मधेपुरा .
जिला मुख्यालय के वीमेंस कॉलेज कौशल्याग्रम में जिला शतरंज संघ के बैनर तले आयोजित रेपिड रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता – 2026 में सोमवार की देर शाम तक चले नौ राउंड में झारखंड, बिहार, बंगाल, हरियाणा सहित कई राज्यों के सवा सौ से अधिक शतरंज खिलाड़ी चाल द्वारा एक-दूसरे को मात देने के लिए संघर्ष करते रहे. जिला शतरंज संघ के द्वारा आयोजित रेपिड रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह का उद्घाटन व विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित साउथ एशिया शतरंज संघ के अध्यक्ष, ऑल इंडिया शतरंज संघ के कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार, जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष सह वीमेंस कॉलेज कौशल्याग्रम के संस्थापक डॉ अशोक कुमार, मधेपुरा कॉलेज मधेपुरा की प्रधानाचार्य डॉ पूनम यादव, वरीय साहित्यकार सह पूर्व संकायाध्यक्ष प्रो विनय कुमार चौधरी, समाजसेवी प्रीति यादव, मारवाड़ी मंच के सचिव अंकित सुल्तानिया, डॉ खुशबू, डॉ संतोष कुमार, डॉ गोपाल कुमार, ई रवींद्र कुमार, शतरंज संघ मुजफ्फरपुर के सचिव हिमांशु कुमार, अंकित कुमार, संघ के जिला सचिव अनुज कुमार, कोषाध्यक्ष विवेक कुमार, सह सचिव एफए रितेश कुमार आदि ने किया. विजेताओं को सम्मानित किया. मुख्य अतिथि धर्मेंद्र कुमार ने जिला शतरंज संघ को बेहतर आयोजन के लिए बधाई देते हुये कहा कि इस आयोजन के माध्यम से लगभग सवा सौ बच्चों को अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने का अवसर प्राप्त हुआ. यह आयोजन सूबे के अनेकों जिलों सहित कई राज्यों के खिलाड़ियों को जोड़ने का माध्यम बना.शतरंज प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया दिमागी कसरत
समारोह की अध्यक्षता कर रहे संघ के अध्यक्ष सह संस्थापक डॉ अशोक कुमार ने कहा कि कोशी में पहली बार रेपिड रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन की मेजबानी वीमेंस कॉलेज कौशल्याग्रम को प्राप्त हुआ और कॉलेज परिवार संघ के साथ मिलकर इसे सफलता पूर्वक अंजाम देने में सफल हुआ.विजेता खिलाड़ियों को दिया पुरस्कार
संघ के जिला कोषाध्यक्ष विवेक कुमार ने बताया कि रेपिड रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों में 21 श्रेणी में विजेता खिलाड़ियों को नकद व ट्राफी से अतिथियों द्वारा सम्मानित किया. इसमें बेगूसराय के किशन कुमार, दरभंगा के जयेश मिश्रा, मधेपुरा के समीरवर्धन क्रमशः प्रथम, द्वितीय, तृतीय रहे. इसमें ओपन ग्रुप में पहले स्थान पर आने वाले को दस हजार, दूसरे स्थान प्राप्त करने वाले को सात, तीसरे स्थान पर आने वाले को पांच हजार रुपये व प्रमाणपत्र से सम्मानित किया गया.इधर,
जिला शतरंज संघ के सचिव अनुज कुमार यादव ने बताया कि आयोजन को सफल बनाने में निर्णायक के रूप में शतरंज के राष्ट्रीय खिलाड़ी आलोक प्रियदर्शी, सह सचिव रितेश कुमार, आनंद शेखर, साकेत चौधरी, अंकुश कुमार की भूमिका अहम रही.– आयोजन को सफल बनाने में विभिन्न वर्ग के लोगों से मिला सहयोग –
आयोजन को सफल बनाने में एलआइवी कोसी क्षेत्र समन्वयक ई रवींद्र यादव, एलआइवी समन्वयक रुद्रनारायण यादव, मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष सुमित कुमार निवेतीया, साईं हॉस्पिटल के प्रधान निदेशक डॉ संतोष कुमार, एलआइवी समन्वयक प्रीति यादव, मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय के अध्यक्ष अंकित कश्यप की अहम भूमिका रही .
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










