20 दिन बाद अपहृता सकुशल बरामद, परिजनों ने ली राहत की सांस

Updated:
विज्ञापन
20 दिन बाद अपहृता सकुशल बरामद, परिजनों ने ली राहत की सांस

पुलिस को चकमा देकर आरोपी भाग जाता था.

विज्ञापन

कुमारखंड,मधेपुरा. भतनी थाना के कुपाड़ी गांव से अपहृत युवती को पुलिस ने रविवार की शाम सकुशल बरामद कर लिया है. युवती को 164 के बयान हेतु सोमवार को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया. इससे पीड़ित परिजनों ने बड़ी राहत की सांस ली है. इस संबंध में थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बतायाकि अपहृता की तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी, लेकिन प्रायः पुलिस को चकमा देकर आरोपी भाग जाता था. एएसआई मुकुंद कुमार सिंह ने मधेपुरा शहर से युवती को सकुशल बरामद कर लिया है. जानकारी हो कि विगत वर्ष 14 दिसंबर की देर शाम से युवती लापता थी. इसके बाद परिजन काफी खोजबीन की, तो पता चला कि गांव के ही अमित कुमार एवं रामविलाश ऋषिदेव युवती को बहला फुसला कर नगदी एवं जेवरात के साथ अपहरण कर लिया था. इसके बाद आरोपियों की विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी गयी. बीस दिन बीत जाने के बाद पुलिस दविश एवं लगातार छापेमारी से भयभीत आरोपियों ने युवती को मधेपुरा शहर में छोड़ फरार हो गया. जहां से पुलिस ने उन्हें सकुशल बरामद कर लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन