तीन दिवसीय रामधुनी को लेकर निकाली गयी कलश शोभायात्रा
Author Kumar ashish
Updated:
विज्ञापन

तीन दिवसीय रामधुनी को लेकर निकाली गयी कलश शोभायात्रा
विज्ञापन
आलमनगर.
नगर पंचायत अंतर्गत डिम्भाबासा वार्ड चार में तीन दिवसीय आयोजित रामधुनी महायज्ञ को लेकर कलश शोभायात्रा निकाली गयी. यज्ञ कमेटी के सदस्य शेखर मंडल, सुरेश मंडल, पृथ्वी मंडल, प्रमोद ठाकुर, राजकुमार मंडल के नेतृत्व में बाबा सर्वेश्वरनाथ शिव मंदिर स्थित कुआं से जल भरकर कन्याओं व महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर बाबा सर्वेश्वरनाथ शिव मंदिर परिसर से बीआरसी चौक, सोनामुखी चौक, मुख्य बाजार, थाना चौक होते हुये टोले के विभिन्न गली-मोहल्ले का भ्रमण किया. इस दौरान श्रद्धालुओं ने जय श्री राम, जय हनुमान, कण-कण में राम आदि का नारा लगाया है. इसके बाद पुनः यज्ञ स्थल पहुंचकर कलश यात्रा का समापन किया गया. आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि रामधुनी महायज्ञ के दौरान पुरैनी के भोला महंत रासलीला मंडली पुरैनी, रासलीला मंडली फनहन सहित अन्य जगहों से आए मंडली के कलाकारों द्वारा रामायण के विभिन्न प्रसंगों पर आधारित रासलीला का आयोजन किया जायेगा, जबकि मुख्य यजमान कुंदन शर्मा को बनाया गया है. कलश यात्रा के दौरान डिम्भाबासा ग्रामीण युवाओं व महिलाएं उपस्थित थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By कुमार आशीष
कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










