केपी कॉलेज में अंतर महाविद्यालय वॉलीबॉल महिला व पुरुष प्रतियोगिता आज
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 12 Sep 2024 9:36 PM
केपी कॉलेज में अंतर महाविद्यालय वॉलीबॉल महिला व पुरुष प्रतियोगिता आज
प्रतिनिधि, मुरलीगंज केपी कॉलेज मुरलीगंज में शुक्रवार को अंतर महाविद्यालय वॉलीबॉल महिला व पुरुष प्रतियोगिता 2024-25 का शुभारंभ होगा. दो दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि बीएनएमयू कुलपति प्रो विमलेंदु शेखर झा करेंगे. कार्यक्रम में क्रीड़ा व सांस्कृतिक परिषद् के निदेशक डॉ मो अबुल फजल व क्रीड़ा व सांस्कृतिक परिषद के संयुक्त सचिव डॉ जैनेंद्र कुमार मौजूद रहेंगे. प्रतियोगिता में नौ महाविद्यालय के खिलाड़ी भाग लेंगे. उद्घाटन मैच यूवीके कॉलेज कड़ामा व केपी कॉलेज मुरलीगंज के बीच खेला जायेगा. प्रतियोगिता में यूवीके कॉलेज कड़ामा, केपी कॉलेज मुरलीगंज, भूपेंद्र नारायण मंडल वाणिज्य महाविद्यालय साहुगढ़ मधेपुरा, एचपीएस कॉलेज निर्मली, राजेंद्र मिश्र महाविद्यालय सहरसा, बीएसएस कॉलेज सुपौल, ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय मधेपुरा, एमएलटी कॉलेज सहरसा व एसएनएस आरकेएस कॉलेज सहरसा के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं. केपी कॉलेज मुरलीगंज के प्राचार्य डॉ जवाहर पासवान ने आयोजन के सफल संचालन के लिए सभी संबंधित कर्मचारियों व छात्र-छात्राओं को निर्देश दे दिये हैं. प्रतियोगिता को लेकर महाविद्यालय परिसर में उत्साह का माहौल है. प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर आयोजन समिति कोर कमेटी के सदस्य सह महाविद्यालय के अर्थपाल प्रतीक कुमार, महाविद्यालय के क्रीड़ा पदाधिकारी डॉ मो अली अहमद मंसूरी, प्राध्यापक महेंद्र मंडल, प्रशाखा पदाधिकारी कुमार राजन, लेखापाल देवाशीष, डॉ विकास कुमार सिंह, उदित मंडल आदि सक्रिय हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










