ePaper

स्कूली बच्चों को दी गयी स्वच्छता की जानकारी

Updated at : 10 May 2025 6:42 PM (IST)
विज्ञापन
स्कूली बच्चों को दी गयी स्वच्छता की जानकारी

स्कूली बच्चों को दी गयी स्वच्छता की जानकारी

विज्ञापन

चौसा. चौसा पूर्वी पंचायत के तुलसीपुर वार्ड नंबर दो में प्रखंड स्वच्छता समन्वयक सीताराम ठाकुर ने कक्षा एक से पांच तक के छात्र-छात्राओं को स्वच्छता से संबंधित जानकारी दी. उन्होंने बताया कि हमारे समाज में जागरूकता के अभाव में लोग अभी भी खुले में शौच जाते हैं. इससे छोटे-छोटे कीटाणु पैदा होते हैं, जो किसी न किसी माध्यम से हमारे भोजन तक पहुंच जाते हैं. इससे बीमारी फैलने की आशंका बनी रहती है. बच्चों को स्कूल ड्रेस की साफ-सफाई, नाखून काटने, बाल कटाई पर भी ध्यान देने को कहा गया. इस क्रम में बच्चों को शौचालय का इस्तेमाल करने की भी सीख दी. स्वच्छता को जीवन में दिनचर्या बनाने की अपील की गयी. स्वच्छता पर्यवेक्षक संजय कुमार ने बताया की अपने घर को स्वच्छ रखने के लिए आस-पास की साफ-सफाई पर ध्यान देना चाहिए. प्रतिदिन कूडा-कचरा उठाव हो रहा है. स्वच्छताकर्मी घर-घर कचरा लेने जाते हैं. उसे रोज कचरा दें. मौके पर प्रधानाध्यापक वीणा कुमारी, विकास मित्र कल्पना कुमारी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन