विद्यालयों में भारतीय भाषा समर कैंप उत्सव की शुरुआत

प्रखंड के सभी विद्यालयों में भारतीय भाषा समर कैंप उत्सव की शुरुआत की गयी. कार्यक्रम को लेकर बच्चों में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है.
उदाकिशुनगंज. प्रखंड के सभी विद्यालयों में भारतीय भाषा समर कैंप उत्सव की शुरुआत की गयी. कार्यक्रम को लेकर बच्चों में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है. कैंप के माध्यम से बच्चों को भाषा, रचनात्मक गतिविधियों व प्रोजेक्ट आधारित शिक्षा से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है. बीईओ सागर कुमार चौधरी ने बताया कि भारतीय भाषा समर कैंप उत्सव के सफल संचालन के लिए प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग टेक्निकल टीम को पंचायतवार जिम्मेदारी सौंपी गयी है. यह कार्यक्रम एक सप्ताह तक चलेगा. कार्यक्रम में शैलेश कुमार चौरसिया, अमृता कुमारी, वंदना कुमारी, मंजर आलम, सुनील कुमार चौरसिया, पुरुषोत्तम कुमार, संजय कुमार, पुतुल, राजेश सिंह, संजीव कुमार सिंह, कंचनमाला, शोएब, मोनिका कुमारी, टीकू कुमारी, मजहर आलम, आफताब आलम, कुमार किशोर केसरी, रीता कुमारी, चंद्रभूषण पासवान, पूनम कुमारी, अविनाश कुमार, विजय पासवान, अनिकेत रंजन, अरविंद यादव, गुंजन प्रसून सिंह, गुलफंसा बानो, ओबैदुल्लाह खालिद, मो सौफुल्लाह, ओम प्रकाश शर्मा सहित बड़ी संख्या में शिक्षक सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By कुमार आशीष
कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










