मां सरस्वती की प्रतिमा का किया विसर्जन

मां सरस्वती की प्रतिमा का किया विसर्जन
नयानगर. विभिन्न विद्यालय व शिक्षण संस्थानों में विद्या की देवी मां सरस्वती की प्रतिमा का विसर्जन बुधवार को किया गया्. इससे पूर्व हवन व खोइछा भराई की रस्म अदा की गयी. प्रतिमा को लेकर गाजे-बाजे के साथ नदी व तालाबों तक ले जाया गया. जहां देवी की प्रतिमा का विसर्जन किया. वहीं पर श्रद्धालुओं द्वारा मां सरस्वती से विद्या व ज्ञान का वर मांगते हुए नम आंखों से उन्हें विदा किया. इसके पहले विसर्जन में शामिल युवकों व बड़े-बुजुर्गों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर पूजा की बधाई दी. मौके पर सुमन झा, पियूष कुमार,राजन कुमार, निरंजन कुमार, सुमित कुमार, आदित्य कुमार, रौशन कुमार, टिप्पू झा,प्रिंस कुमार आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










