पत्नी की हत्या के मामले में फरार पति गिरफ्तार

पत्नी की हत्या के मामले में फरार पति गिरफ्तार
मुरलीगंज. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत जोरगामा पंचायत के वार्ड नंबर तीन में सोमवार की शाम पति विपिन कुमार ने पत्नी की हत्या कर दी थी. थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि विपिन कोचिंग संचालक है, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है. गौरतलब हो कि मुरलीगंज क्षेत्र के जोरगामा वार्ड नंबर तीन सोमवार की शाम एक विवाहिता की मौत हो गयी थी. विवाहिता की मौत के बाद मृतिका के ससुराल पक्ष के लोग घर छोड़कर फरार हो गया था. मृतिका की पहचान रहटा निवासी विपिन साह की पत्नी काजल कुमारी (22) के रूप में हुई थी. काजल का मायके कटिहार जिले के बरारी थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर था. काजल की शादी ढाई वर्ष पहले रहटा वार्ड नौ निवासी शालिग्राम साह के पुत्र विपिन साह से हुई थी. मौत के मामले में मृतिका के भाई शेखर कुमार ने काजल के पति विपिन कुमार, ससुर शालिग्राम साह, देवर मिथुन कुमार सहित अन्य पर हत्या का आरोप लगाते हुए मुरलीगंज थाने में मामला दर्ज कराया था.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By कुमार आशीष
कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










