ePaper

डॉक्टर से मारपीट के बाद आधे दिन तक बंद रहा अस्पताल का आपातकालीन विभाग

Updated at : 23 Jan 2026 6:35 PM (IST)
विज्ञापन
डॉक्टर से मारपीट के बाद आधे दिन तक बंद रहा अस्पताल का आपातकालीन विभाग

डॉक्टर से मारपीट के बाद आधे दिन तक बंद रहा अस्पताल का आपातकालीन विभाग

विज्ञापन

सिंहेश्वर. जन नायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में गुरुवार को हुए डॉक्टर से मारपीट के मामले में शुक्रवार को आधे दिन तक रजिस्ट्रेशन काउंटर, आपातकालीन विभाग व ओपीडी बंद रहा. बताया कि गुरुवार की देर शाम मेडिकल कॉलेज के सीनियर डॉक्टर सह उपाधीक्षक अंजनी कुमार एक गंभीर मरीज मुरलीगंज के हरिपुर कला वार्ड छह निवासी सुनील यादव का इलाज किया. इलाज के बाद उपाधीक्षक विभाग जा रहा था. इसी दौरान मरीज की मौत हो गयी, जिससे मरीज के परिजन उग्र हो गये और डॉक्टर से मारपीट की. इसको लेकर जूनियर डॉक्टरों ने मरीजों का इलाज करना बंद दिया. शुक्रवार को एसडीएम संतोष कुमार ने मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य, अधीक्षक, उपाधीक्षक, सभी विभाग के विभागाध्यक्ष व इंटर्न के साथ बैठक की. मेडिकल कॉलेज में पुलिस चौकी खोलने की उठी मांगबैठक में डाॅक्टरों ने मेडिकल कॉलेज में पुलिस चौकी खोलने की मांग की. एसडीएम ने जल्द ही सभी प्रक्रिया पूरी कर पुलिस चौकी खोलने की बात कही. उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन के द्वारा एक-चार के हिसाब से मेडिकल कॉलेज में फोर्स तैनात किया जायेगा. इसमें एक पुलिस पदाधिकारी और चार पुलिस के जवान रहेंगे. फोर्स के ठहरने के लिए मेडिकल कॉलेज प्रबंधन व्यवस्था करेगी.

अधीक्षक ने थाने में दिया आवेदन

अस्पताल के अधीक्षक डॉ नगीना चौधरी ने थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की. आवेदन में मृतक के परिजन सहित अन्य पर कार्रवाई करने की मांग की गयी है. थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि मेडिकल कॉलेज के प्रशासन के द्वारा आवेदन दिया गया. प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन