एसएच 58 पर हाइवा पलटा, बाल-बाल बचा चालक

Updated:
विज्ञापन

एसएच 58 पर हाइवा पलटा, बाल-बाल बचा चालक

विज्ञापन

उदाकिशुनगंज.

उदाकिशुनगंज नगर परिषद क्षेत्र में जमुनिया स्कूल के पास एसएच 58 पर शनिवार को मेटल लदा एक हाइवा अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे चालक बाल-बाल बच गया. घटना की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे. किसी तरह चालक को बाहर निकाला. स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. चालक मधुबनी जिले के झंझारपुर प्रखंड के वार्ड संख्या छह निवासी मो एनवाज हक का पुत्र इजामुल हक है. चालक ने बताया कि टायर फट जाने के कारण वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया. उन्होंने बताया कि वे भागलपुर के मिर्जा चौक से मेटल लादकर मधुबनी जा रहा था. इसी दौरान उदाकिशुनगंज के जमुनिया स्कूल के पास घटना हुई.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन