केपी महाविद्यालय मुरलीगंज में शांतिपूर्ण हुई स्नातक तृतीय खंड की परीक्षा

केपी महाविद्यालय मुरलीगंज में शांतिपूर्ण हुई स्नातक तृतीय खंड की परीक्षा
मुरलीगंज. स्नातक तृतीय खंड 2025 की परीक्षा मंगलवार से शुरू हो गयी. केपी महाविद्यालय, मुरलीगंज में शांतिपूर्ण परीक्षा हुई. केंद्राधीक्षक डॉ जवाहर पासवान ने बताया कि परीक्षा 13 से 20 मई तक दो पालियों में होगी. ऑनर्स पेपर की परीक्षा के उपरांत 21 व 22 मई को सामान्य विषयों की परीक्षा दोनों पालियों में होगी. परीक्षा नियंत्रक डॉ रविंद्र कुमार ने बताया कि विषयों को चार समूहों में विभाजित किया गया है. ग्रुप ””ए”” में इतिहास, दर्शनशास्त्र, प्राचीन भारतीय इतिहास, विधि, सामाजिक कार्य तथा संगीत शामिल हैं. ग्रुप ””बी”” में समाजशास्त्र, अर्थशास्त्र, ग्रामीण अर्थशास्त्र, हिंदी, मैथिली, अंग्रेजी, संस्कृत, उर्दू, फारसी एवं बांग्ला जैसे विषय शामिल हैं. ग्रुप ””सी”” में राजनीति विज्ञान, मनोविज्ञान, भूगोल एवं गृह विज्ञान जबकि ग्रुप ””डी”” में भौतिकी, रसायन शास्त्र, वनस्पति शास्त्र, प्राणीशास्त्र, गणित, भूगर्भशास्त्र, सांख्यिकी एवं वाणिज्य विषय सम्मिलित हैं.प्रथम दिन प्रथम पाली में इतिहास, जीवविज्ञान एवं भौतिकी की परीक्षा में कुल 293 परीक्षार्थी उपस्थित रहे. जबकि 11 अनुपस्थित पाए गए. वहीं द्वितीय पाली में ग्रामीण अर्थशास्त्र की परीक्षा में 319 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए, जिनमें से नौ अनुपस्थित रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




