शिक्षा को दें प्राथमिकता : कुलसचिव
Updated at : 03 Jan 2026 6:53 PM (IST)
विज्ञापन

शिक्षा को दें प्राथमिकता : कुलसचिव
विज्ञापन
मधेपुरा.
शिक्षा जीवन की ज्योति है. यह हमें अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाती है और हमारे समाज व राष्ट्र के विकास का मार्ग प्रशस्त करती है. इसलिए हम सबों का यह कर्तव्य है कि हम अपने जीवन में शिक्षा को प्राथमिकता दें. उक्त बातें बीएनएमयू के कुलसचिव प्रो अशोक कुमार ठाकुर ने कही. वे शनिवार को आधुनिक भारत की प्रथम शिक्षिका सावित्री बाई फुले तथा बीएनएमयू के संस्थापक कुलपति प्रो रमेंद्र कुमार यादव ””रवि”” के जन्मोत्सव कार्यक्रम में बोल रहे थे. कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) व डॉ रवि विचार मंच के संयुक्त तत्वावधान में किया गया. कुलसचिव ने कहा कि सावित्री व डॉ रवि दोनों जीवन में शिक्षा के महत्व को समझते थे. दोनों ने स्वयं भी उच्च शिक्षा ग्रहण किया और आम लोगों के बीच इसके प्रचार-प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी. दोनों का यह दृढ़ विश्वास था कि शिक्षा के माध्यम से ही समाज व राष्ट्र का समग्र विकास संभव है. उन्होंने विश्वविद्यालय के सभी पदाधिकारियों, शिक्षकों, कर्मचारियों व विद्यार्थियों से अपील की कि वे अपने परिवार व समाज व शिक्षा का प्रचार-प्रसार करें व बीएनएमयू रुपी शिक्षा-मंदिर को सजाने-संवारने में अपनी सकारात्मक भूमिका निभाएं. यही सावित्रीबाई फुले व डॉ. रवि के प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी. परिसंपदा पदाधिकारी शंभू नारायण यादव ने कहा कि सावित्री व डॉ रवि दोनों ने अपना जीवन शिक्षा के लिए समर्पित कर दिया था. हमें इन दोनों के जीवन से प्रेरणा ग्रहण करने की जरूरत है. उन्होंने बताया कि डॉ रवि के विचारों व कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए डॉ रवि विचार मंच का गठन किया गया है. इसके माध्यम से कई कार्यक्रम आयोजित किये गये हैं. कार्यक्रम के दौरान एमएड विभागाध्यक्ष डॉ एसपी सिंह, बीएड विभागाध्यक्ष डॉ सुशील कुमार, असिस्टेंट प्रो डॉ फिरोज मंसूरी आदि ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किये. सबों ने मानव जीवन में शिक्षा के महत्व को रेखांकित किया व शिक्षा-क्षेत्र में सावित्री व डॉ रवि के योगदान को रेखांकित किया. इस अवसर पर असिस्टेंट प्रो डॉ शैलेश यादव, डॉ वीर बहादुर, डॉ चंद्रधारी यादव, डॉ रूपा कुमारी, डॉ अंजु प्रभा, डॉ माधुरी कुमारी, डॉ राम सिंह यादव, अमित कुमार, विनय कुमार सिंह, ई रीतेश प्रकाश, गुरूनंदन कुमार, दिवाकर कुमार, ऋषि राज, प्रिंस कुमार, अरविंद सिल्वा रंजीत कुमार, डॉ कपिलदेव कुमार पासवान, शंभू यादव, पिंटू कुमार आदि उपस्थित थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




