ePaper

निर्धारित तिथि से पूर्व अपना लाइसेंस बनावा लें, पूजा व जुलूस के दौरान डीजे बजाने पर पूर्ण रुप से प्रतिबंध रहेगा

Updated at : 18 Jan 2026 6:51 PM (IST)
विज्ञापन
निर्धारित तिथि से पूर्व अपना लाइसेंस बनावा लें, पूजा व जुलूस के दौरान डीजे बजाने पर पूर्ण रुप से प्रतिबंध रहेगा

पूजा के मद्देनजर सरस्वती पूजा को शांति व सौहार्द के वातावरण में मनाने की अपील की

विज्ञापन

सरस्वती पूजा को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक बिहारीगंज थाना परिसर में रविवार को सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. बैठक में प्रखंड के जनप्रतिनिधि व पूजा लाइसेंस धारी शामिल हुये. बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष कृष्णा कुमार सिंह व सीओ अविनाश कुमार की नेतृत्व में किया गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि सभी लोग निर्धारित तिथि से पूर्व अपना लाइसेंस बनावा लें, पूजा व जुलूस के दौरान डीजे बजाने पर पूर्ण रुप से प्रतिबंध रहेगा, जुलूस में कोई भी व्यक्ति धारदार हथियार नहीं रखेंगे. इन नियमों के उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जायेगी. डीजे को जप्त कर डीजे मालिक एवं पुजा लाइसेंस धारी पर कानून कारवाई किया जायेगी. बिना लाइसेंस पूजा पंडाल का आयोजन करने पर कार्रवाई की जायेगी. सीओ अविनाश कुमार कुमार ने कहा कि इंटरनेट मीडिया पर अनावश्यक पोस्ट नहीं करने का भी निर्देश दिया. इससे किसी के धार्मिक आस्था पर चोट नहीं पहुंचे. वहीं सरस्वती पूजा के अवसर पर होने वाली पूजा के मद्देनजर सरस्वती पूजा को शांति व सौहार्द के वातावरण में मनाने की अपील की. उन्होंने कहा कि कहीं भी किसी तरह की गड़बड़ी की सूचना तत्काल थाना को देने कहां है. मौके पर बभनगामा मुखिया गुलाबचंद दास, दरोगा अरुण कुमार, भाजपा वरिष्ठ नेता महादेव चौधरी, टोली जयसवाल, मंचन सिंह, केशव यादव, मुकेश कुमार, विक्की कुमार, संजय साह आदि लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन