ePaper

रेलवे संघर्ष समिति का हुआ गठन, गौरव अध्यक्ष व प्रकाश बने महासचिव

Updated at : 21 Jan 2026 7:35 PM (IST)
विज्ञापन
रेलवे संघर्ष समिति का हुआ गठन, गौरव अध्यक्ष व प्रकाश बने महासचिव

रेलवे संघर्ष समिति का हुआ गठन, गौरव अध्यक्ष व प्रकाश बने महासचिव

विज्ञापन

उदाकिशुनगंज. उदाकिशुनगंज अनुमंडल क्षेत्र में रेल के समुचित विकास तथा वर्षों से लंबित पड़ी रेल परियोजनाओं को पुनः प्रभावी रूप से पटल पर लाने के उद्देश्य से रेलवे संघर्ष समिति का गठन बुधवार को किया गया. लोगों ने कहा कि रेल संपर्क के अभाव में उदाकिशुनगंज व आसपास के क्षेत्रों का सामाजिक, आर्थिक और व्यापारिक विकास प्रभावित हो रहा है. ऐसे में एक संगठित मंच के माध्यम से जनआवाज को लोकतांत्रिक तरीके से सरकार और रेलवे प्रशासन तक पहुंचाना आवश्यक है. मौके पर व्यापार संघ के अध्यक्ष विक्रम कुमार साह ने रेलवे संघर्ष समिति के गठन का प्रस्ताव रखा. सर्वसम्मति से समिति का गठन किया गया. नवगठित रेलवे संघर्ष समिति के संरक्षक विक्रम कुमार साह, संयोजक अरविंद चौधरी, सह संयोजक बैजनाथ चौबरी, अध्यक्ष गौरव कबीर, उपाध्यक्ष रवि राय, महासचिव प्रकाश यादव, सचिव बसंत कुमार झा एवं नीरज ऋषिकेश को प्रवक्ता बनाया गया है. समिति के अध्यक्ष चुने जाने पर गौरव कबीर ने कहा कि क्षेत्र की पुरानी लंबित रेल परियोजनाओं को पुनर्जीवित कराने जैसे मुद्दों को रेलवे प्रशासन और सरकार तक पहुंचाने के लिए चरणबद्ध आंदोलन एवं जनजागरूकता कार्यक्रम चलायेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन