ePaper

चूल्हे की चिंगारी से लगी आग, छह घर जले

Updated at : 15 May 2024 10:09 PM (IST)
विज्ञापन
चूल्हे की चिंगारी से लगी आग, छह घर जले

चूल्हे की चिंगारी से लगी आग, छह घर जले

विज्ञापन

चौसा. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत अरजपुर पूर्वी पंचायत के भिट्ठा टोला वार्ड नंबर 14 में चूल्हे की चिंगारी से आग लग गयी, जिससे आधा दर्जन घर जल गये. ग्रामीणों ने दमकल की टीम को सूचना दी. दमकल के पहुंचने पर आग पर काबू पाया गया. आग लगी की घटना में विष्णुदेव यादव, नवीन यादव, शकील यादव, सिंटू यादव, विजय यादव एवं परमानंद मंडल का घर जल गया. इससे हजारों की क्षति हुई. इधर, मुखिया प्रतिनिधि प्रफुल्ल मंडल ने बताया कि घटना की सूचना सीओ शशिकांत यादव को दी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन