हाई मास्ट लाइट विवाद में मारपीट व धमकी का आरोप, एसडीपीओ से की गई शिकायत

Published by :Kumar Ashish
Published at :18 Jan 2026 6:53 PM (IST)
विज्ञापन
हाई मास्ट लाइट विवाद में मारपीट व धमकी का आरोप, एसडीपीओ से की गई शिकायत

शिव मंदिर के पास हाई मास्ट लाइट लगाये जाने के दौरान कुछ असामाजिक तत्वों ने विरोध करना शुरू कर दिया

विज्ञापन

– वार्ड पार्षद प्रतिनिधि ने दिया आवेदन, रंगदारी व जान से मारने की धमकी का आरोप उदाकिशुनगंज नगर परिषद के फनहन वार्ड संख्या 12 में सार्वजनिक शिव मंदिर रोड पर हाई मास्ट लाइट लगाने को लेकर विवाद गहरा गया है. इस संबंध में वार्ड पार्षद प्रतिनिधि संजय कुमार मंडल ने उदाकिशुनगंज अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को लिखित आवेदन देकर कुछ लोगों पर मारपीट, गाली-गलौज, अवैध वसूली एवं जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है. दिये गये आवेदन में बताया गया है कि 15 जनवरी 2026 को सार्वजनिक शिव मंदिर के पास हाई मास्ट लाइट लगाये जाने के दौरान कुछ असामाजिक तत्वों ने विरोध करना शुरू कर दिया. आरोप है कि विरोध के दौरान आरोपियों ने लाइट लगाने से रोकने के लिये दो लाख तक की अवैध मांग की. पैसा नहीं देने पर जान से मारने एवं पूरे परिवार को फंसा देने की धमकी दी गई. आवेदन में संजय कुमार मंडल ने आरोप लगाया है कि आरोपी भोला कुमार मंडल,सिंटू कुमार मंडल,अमित कुमार मंडल,सुबोध कुमार मंडल,इंदल मंडल समेत अन्य लोगों ने न सिर्फ उन्हें गाली-गलौज कर धमकाया, बल्कि 2 लाख रंगदारी की मांग भी की. रंगदारी नहीं देने पर पूरे परिवार को जान से मारने और झूठे मुकदमे में फँसाने की धमकी दी गई. पीड़ित का यह भी कहना है कि जब वे हाई मास्ट लाइट लगाने के काम का विरोध कर रहे थे, तब आरोपियों ने संगठित होकर मारपीट की. इस घटना में उन्हें बचाने आए ग्रामीणों के साथ भी हाथापाई की गई. पीड़ित ने आरोप लगाया कि मेरे पुत्र के साथ मारपीट की गई, जिससे वह घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा. घटना के समय ग्रामीणों के पहुंचने पर मामला किसी तरह शांत हुआ. आवेदन में यह भी उल्लेख है कि आरोपितों द्वारा पहले भी धमकी दी जाती रही है और उनके खिलाफ पूर्व में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं. संजय कुमार ने बताया कि उप मुख्य पार्षद प्रतिनिधि जॉनसन दास द्वारा लगातार यह कहा जा रहा है कि उनके ऊपर पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, इसलिए पुलिस उनका कुछ नहीं कर पाएगी. इस कारण पीड़ित और उसका परिवार भय के माहौल में जीने को मजबूर है. पीड़ित संजय कुमार मंडल ने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने तथा अपने व परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन