मुरलीगंज-बिहारीगंज स्टेट हाईवे 91 पर ट्रक के धक्के से बाइक सवार पिता व पुत्र की मौत

मुरलीगंज-बिहारीगंज स्टेट हाईवे 91 पर ट्रक के धक्के से बाइक सवार पिता व पुत्र की मौत
रजनी गोठ के पास में हुई घटना प्रतिनिधि, मुरलीगंज मुरलीगंज-बिहारीगंज स्टेट हाईवे 91 पर रजनी गोठ स्कूल के समीप मंगलवार को सड़क हादसे में पिता की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि बाइक चला रहे पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया है. जानकारी के अनुसार मो कलीमुद्दीन पुत्र मो हुस्नवाज आलम के साथ बाइक से किशुनगंज की ओर जा रहा था. इसी दौरान ट्रक ने बाइक में धक्का मार दिया, जिससे मो कलीमुद्दीन की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मुरलीगंज ले गया. जहां से चिकित्सक डॉ जितेंद्र कुमार ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया. चिकित्सक ने बताया कि घायल मो हुस्नवाज का अत्यधिक रक्तस्राव हो रहा था. हालांकि रेफर के बाद उसकी मौत हो गयी. वहीं परिजनों ने पोस्टमार्टम नहीं करने की बात कहकर शव को गांव उदाकिशुनगंज के रहटा लेकर चला गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




