एनएच 131 पर ऑटो व कार में हुई टक्कर, पिता व पुत्री की मौत, पुत्र समेत छह घायल
Author Kumar ashish
Updated:
विज्ञापन

एनएच 131 पर ऑटो व कार में हुई टक्कर, पिता व पुत्री की मौत, पुत्र समेत छह घायल
विज्ञापन
सिंहेश्वर.
एनएच 131 पर सोमवार को कमरगामा के पास ओवर टेक के दौरान कार व ऑटो में टक्कर हो गयी, जिससे ऑटो सवार पिता व पुत्री की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. वहीं छह लोग घायल हो गया. इस बाबत मुखिया जयकृष्ण शर्मा ने बताया कि टक्कर से ऑटो व कार दोनों पलट गया. मृतक की पहचान पूर्व पंचायत समिति सदस्य के पुत्र बरहरी वार्ड नंबर आठ निवासी 40 वर्षीय गौरीशंकर भगत व उनकी 15 साल की बेटी लक्ष्मी कुमारी के रूप में हुई. वहीं 11 साल का बेटा ओम प्रकाश कुमार घायल हो गया, जिसे मेडिकल कॉलेज मधेपुरा से हायर सेंटर रेफर कर दिया.श्यामनगर से बेटी व बेटा के साथ ऑटो में सवार थे गौरीशंकर
लोगों ने बताया कि श्यामनगर स्थित अपनी दुकान से गौरीशंकर भगत बेटी लक्ष्मी कुमारी व बेटा ओमप्रकाश के साथ बरहरी हटिया में जूता चप्पल की दुकान लगाने ऑटो से जा रहा था. कमरगामा के समीप कार ने ऑटो में धक्का मार दिया, जिससे ऑटो व कार पलट गया. इसके कारण ऑटो सवार पिता व पुत्री की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. वहीं ऑटो में सवार ओमप्रकाश, मानपुर निवासी स्वीटी कुमारी, निधि कुमारी, छोटी कुमारी व कार में सवार एक महिला व एक पुरुष घायल हो गया. घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह सदल बल के साथ पहुंचे. घायलों को मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया, जहां डाॅक्टर ने पिता व पुत्री को मृत घोषित कर दिया. वहीं ओमप्रकाश को रेफर कर दिया. पुलिस पदाधिकारी सुड्डू कुमार व दयाशंकर ने कहा कि कार सवार घायल महिला व पुरुष का सिंहेश्वर अस्पताल में इलाज कराकर थाना में पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By कुमार आशीष
कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










